-
☰
No image found.
हरियाणा: व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक ने की बैठक, पुलिस-व्यापारी समन्वय होगा और मजबूत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक ने सिटी थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाना रहा।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक ने सिटी थाना क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाना रहा। बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दीपक का सम्मान कर उनका स्वागत किया तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस द्वारा सहयोग एवं बैठक के दौरान व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है।
तेलंगाना: पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, नकदी और वाहन हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में 48 नए बेड जोड़े गए, अब कुल 140 बेड उपलब्ध
उत्तराखंड: विशेष लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर दिए जोर
मध्य प्रदेश: हुसैनी अखाड़े के करतबों ने खींचा ध्यान, भाईचारे के साथ हुआ मोहर्रम समाप्त
