-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गाडरवारा में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, विजयदशमी पर उमड़ा जनसैलाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गाडरवारा में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड में राजपूत क्षत्रिय महासभा, राजपूत क्षत्रिय महिला इकाई एवं राष्ट्रीय राजपू करणी सेना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दशहरा समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: गाडरवारा में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड में राजपूत क्षत्रिय महासभा, राजपूत क्षत्रिय महिला इकाई एवं राष्ट्रीय राजपू करणी सेना के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दशहरा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मे शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए। गाडरवारा के रुद्र मैदान कॉलेज ग्राउंड में आयोजित दशहरा समारोह की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही उपस्थित लोगों ने विजयदशमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। यह आयोजन असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक महिला आयोग सदस्य श्रीमती साधना स्थापक एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही राजपूत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपूत युवा शक्ति, करणी सेना महिला इकाई के सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासी समारोह में शामिल हुए।
पंजाब: दशहरा देखने निकले युवक इमरान की खेतों में मिली लाश, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
मध्य प्रदेश: फ्रांस के प्रोफेसर ने कालीबंगा में 5,000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता का इतिहास समझाया
उत्तर प्रदेश: विजयदशमी पर साहित्यकार संगम संस्था की काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने सुनाई रचनाएं
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के 25 पाउच के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: PET-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 19 केंद्रों पर 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
