Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज की विशाल बैठक: दहेज, शराब और डीजे जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध का सामूहिक निर्णय

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , Date: 20/02/2026 05:47:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Date:
  • 20/02/2026 05:47:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आदिवासी समाज के चुनिंदा समाज सुधारक समाज में फैल रही दहेज,दारू ओर डीजे जैसी कुरीतियों के खिलाफ विगत वर्षों से बैठकें आयोजित कर सुधार के प्रति प्रयासरत हे। इस संघर्ष में काफी हद तक स

विस्तार

मध्य प्रदेश: आदिवासी समाज के चुनिंदा समाज सुधारक समाज में फैल रही दहेज,दारू ओर डीजे जैसी कुरीतियों के खिलाफ विगत वर्षों से बैठकें आयोजित कर सुधार के प्रति प्रयासरत हे। इस संघर्ष में काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई।विशेष कर इस सुधार अभियान में झाबुआ के पूर्व पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल  ने भी मिशन 3 के नाम से अभियान चलाकर अप्रतिम सहयोग दिया था। कुछ समय से इस अभियान में शिथिलता आई हे। जिसे लेकर राणापुर ब्लाक तथा आस पास के सैकड़ों समाज जन एवं वरिष्ठ लोगों के साथ तड़वी बंधुओ की एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करीब 2000 लोगों ने भाग लेकर समाज हित में निर्णय लेने की आवाज उठाई। सभा में श्यामा ताहेड,बहादुर हठीला,कैलाश डामोर,रमेश मेडा सरदारपुरा,रतना वाखला अंधार वड,मुकेश मेडा भूतखेड़ी,मानसिंह पाड़लवा,थावरसिंह भूरिया उबेराव, बाबू भाई लम्बेला,गोविंद अजनार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष,संजू भाई डामोर बूधाशाला,पवन परमार। 


पीथनपुर,आदि वक्ताओं ने अपनी ओजस्वी वाणी में समाज को इन कुरीतियों को बंदकर समाज को एकसूत्र में रहने का आव्हान किया। वक्ताओं ने अध्ययन रत बालक बालिकाओं के संपर्क में रहकर उन्हें अच्छी राह पर चलने के लिए पलकों को सतर्क रहने का आव्हान किया।हमारे युवा पेप्सी कोकाकोला ओर अन्य व्यसन में डूब रहे हे,नए नए स्ट्रेट कर रहे हे उस पर भी लगाम लगाने का आव्हान किया। सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार दहेज के रूप में 2 लाख पच्चीस हजार रुपए तय किए गए वही लड़की का पिता चांदी महंगी होने से लड़की को 50हजार रुपए नगदी देगा।विदेशी शराब ऐव डी जे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा साथ ही स्थानीय वाद्ययंत्रों को उपयोग में लाया जाएगा।उपस्थित सभी समाज जनों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।