-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन पर गोसेवकों ने घायल गोवंश का किया उपचार, पेश की मानवता की मिसाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा खुर्द क्षेत्र में धान की फसल लग जाने के कारण बेसहारा, बेजुबान गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन वाहनों से टक्कर देखने को मिलती है
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा खुर्द क्षेत्र में धान की फसल लग जाने के कारण बेसहारा, बेजुबान गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन वाहनों से टक्कर देखने को मिलती है और लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार रामपुरा खुर्द में कारस देव मंदिर के पास एक गोवंश के पैर में कीड़े पड़ जाने की सूचना समिति को मिली तत्पश्चात समिति के सदस्य नरेंद्र प्रजापति पशु औषधालय भगुवापूरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे गोवंश को रेस्क्यू किया गया उसके बाद विधिवत उपचार किया। इस मौके पर गौ सेवक पुनीत पटेल, सौरभ सोलंकी, मयंक राजपूत, अभय राजपूत, प्रदीप राजपूत, मानसिंह राजपूत के साथ-साथ अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। गोवंश का उपचार होने के बाद उपस्थित लोगों ने गौ सेवा समिति की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्तुत किया। इसके अलावा श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मप्र के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत ने आग्रह किया है कि क्षेत्र के आसपास पीड़ित गौ वंश की सूचना समिति को दें और उसका उपचार करने में सहयोग प्रदान करें। बेसहारा, बेजुबान जीवों की सेवा करना इस धरती का पुनीत कार्य है।
