Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ओवरलोड ट्रकों पर चालानी कार्रवाई से नाराज गल्ला व्यापारी, मंडी सचिव को सौंपा पत्र

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 23/10/2026 10:16:39 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:16:39 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा द्वारा ओवरलोड ट्रकों पर की जा रही चालानी कार्रवाई से नाराज कृषि उपज मंडी भांडेर के गल्ला व्यापारियों ने गुरुवार को विरोध जताया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भांडेर थाना प्रभारी सपना शर्मा द्वारा ओवरलोड ट्रकों पर की जा रही चालानी कार्रवाई से नाराज कृषि उपज मंडी भांडेर के गल्ला व्यापारियों ने गुरुवार को विरोध जताया। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल के निर्देशन में व्यापारियों ने मंडी सचिव दीपचंद को पत्र सौंपकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों कृषि उपज मंडी में खरीफ की फसल आना शुरू हो गई है। विशेष रूप से किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिसे व्यापारी खरीदने के बाद दूसरे स्थानों पर भेज रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, धान वजन में हल्की होने के कारण ट्रकों में लोडिंग के दौरान उसकी ऊंचाई अधिक हो जाती है। इसी वजह से थाना प्रभारी द्वारा ट्रकों पर ओवरलोडिंग के तहत चालानी कार्रवाई की जा रही है।

व्यापारियों ने आशंका जताई कि यदि यह कार्रवाई लगातार जारी रही, तो इससे परिवहन व्यवस्था और व्यापार दोनों प्रभावित होंगे। उन्होंने पत्र में चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मंडी में कृषि उपज की खरीद-बिक्री करने में असमर्थ हो सकते हैं। इस मामले में मंडी सचिव दीपचंद ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन और मंडी प्रबंधन के बीच समन्वय से इस समस्या का क्या हल निकलता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव: शिक्षक व स्नातक मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

उत्तर प्रदेश: एमएलसी चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

महाराष्ट्र: शादी समाज ऐप के जरिए युवक से ठगी का आरोप, डेढ़ लाख रुपये लेने का दावा, 85 हजार लौटाए, बाकी रकम अटकी

गुजरात: आहवा-घोगली मार्ग पर मॉर्निंग ग्रुप ने सड़क से हटाई गिट्टी-रेत, टला हादसे का खतरा

उत्तर प्रदेश: मोदीनगर की सिमरन शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड, पति ने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर पूरा किया सपना

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में किए दर्शन


Featured News