Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: मधुकर नगर में आवारा कुत्तों का आतंक नागरिकों में दहशत, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र  Published by: Mohammad Azim Mohammad Ibrahim , Date: 10/11/2025 04:36:36 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Mohammad Azim Mohammad Ibrahim ,
  • Date:
  • 10/11/2025 04:36:36 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: पुसद तहसील के ग्राम पंचायत गायमुख नगर सीमा के अंतर्गत आने वाले मधुकर नगर और गायमुख नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इन कुत्तों की

विस्तार

महाराष्ट्र: पुसद तहसील के ग्राम पंचायत गायमुख नगर सीमा के अंतर्गत आने वाले मधुकर नगर और गायमुख नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। इन कुत्तों की बढ़ती संख्या से क्षेत्र के नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मधुकर नगर के मुख्य मार्ग पर रोजाना इन आवारा कुत्तों के झुंड स्वतंत्र रूप से घूमते हुए दिखाई देते हैं। यही रास्ता शालेय बच्चों के आने-जाने का भी मुख्य मार्ग होने के कारण अभिभावकों में डर और चिंता का वातावरण व्याप्त है। साथ ही, इन आवारा कुत्तों की स्वतंत्र आवाजाही से रेबीज़ (पागल कुत्ते का रोग) जैसे गंभीर संक्रमण के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए, संबंधित प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।


Featured News