Contact for Advertisement 9650503773


Murder Crime News: चाकूबाजी के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस की कार्रवाई जारी 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Published by: , शुभि शिखा नयाल दिल्ली   Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 05:14:00 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल दिल्ली
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 05:14:00 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार सुबह चाकूबाजी की एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार सुबह चाकूबाजी की एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:35 बजे सीलमपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां K-ब्लॉक झुग्गी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकू से हमला हुआ था। इस घटना में इस्माइल(65) गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजन तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक का माहौल है।

इस वारदात में दानिश(23) भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दानिश से पूछताछ के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। शुरुआती जांच के मुताबिक मामला आपसी विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौके से एक चाकू बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा दिया गया है। इसके अलावा साबुत भी जुटाए जा रहे हैं।

सीलमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

16/04/2026
25/03/2026
09/03/2026
07/03/2026
05/03/2026
03/03/2026
06/02/2026