Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: अजमेर में अभिनेत्री चांदनी ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में लगाई हाजिरी

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Tauseef , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 24/04/2026 11:46:04 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Tauseef ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 24/04/2026 11:46:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर में बॉलीवुड अभिनेत्री चांदनी ने अजमेर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह शरीफ में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।

विस्तार

अजमेर स्थित दरगाह शरीफ में उनके पहुंचने पर जायरीन में भी खासा उत्साह देखा गया। दरगाह के खिदमतगार और बॉलीवुड दुआगो सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें दरगाह शरीफ की जियारत कराई। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री को ओढ़नी उढ़ाकर दरगाह शरीफ का तबर्रुक भी भेंट किया।

सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने अभिनेत्री की आने वाली फिल्म की सफलता और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की। अभिनेत्री चांदनी ने दरगाह में हाजिरी लगाने को अपने लिए सौभाग्य बताया और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर दोबारा आने की इच्छा जताई।

दरगाह में मौजूद अकीदतमंदों ने भी अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।