-
☰
राजस्थान: राजस्थान दिवस पर नागौर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर संभागीय आयुक्त व
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार शाम को टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर संभागीय आयुक्त व जिला प्रभारी सचिव शक्तिसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संखवास निवासी श्रवण कुमार द्वारा मशक वादन से की गई। इस दौरान जैसलमेर से आए जस्सू खान ने राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उनके केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश लोकगीत ने सबका मन मोह लिया। वहीं किशनगढ़ से आई पूजा नरूका एंड पार्टी ने चरी नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान मेड़ता रोड़ के कैलाश नीमावत ने राजस्थानी लोक गायन की प्रस्तुति दी। वहीं जोधपुर से आई लीला देवी एंड पार्टी ने कालबेलिया नृत्य करते हुए विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए सबको अचंभित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह राम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के विद्यार्थी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हरियाणा: महेंद्रगढ़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, समिति की बैठक में अहम निर्णय
गुजरात: डांग में पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान शुरू, कुंडा वितरण से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश: प्रिय सनातनी हिंदू भाइयों एवं बहनों, दिया गया सबको ऑनलाइन न्योता
उत्तर प्रदेश: बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
उत्तर प्रदेश: ईद की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मीरगंज में एसडीएम-सीओ ने किया ईदगाहों का निरीक्षण
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील