Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 12:21:46 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 12:21:46 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का 16 जून 2026 को प्रातःकाल श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का 16 जून 2026 को प्रातःकाल श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री, आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। जानकारी देते हुए जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आचार्य संघ का पदविहार इंजीनियर्स कॉलोनी से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, जयघोष और धार्मिक उल्लास के साथ आचार्य संघ का स्वागत किया। भव्य शोभायात्रा के रूप में आचार्य संघ मंदिर परिसर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समाज समिति के अध्यक्ष श्री जे.के. जैन एवं मंत्री श्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति की कामना करते हुए धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। आचार्य संघ के पावन सानिध्य में मंदिर परिसर में आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न होगी। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे स्वाध्याय तथा रात्रि 7:30 बजे आरती, आनंद यात्रा एवं आचार्य संघ की वैयावृत्ति का आयोजन किया जाएगा। आचार्य संघ के मंगल आगमन को लेकर समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म, अध्यात्म और आत्मकल्याण की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा।


Featured News