-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संडीला में दोस्ती का हुआ खौफनाक अंत, शराब के विवाद के बाद खेत में मिला युवक का शव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हरदोई संडीला में दोस्ती के रिश्ते का खौफनाक अंत सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरदोई संडीला में दोस्ती के रिश्ते का खौफनाक अंत सामने आया है। साथ काम करने और साथ रहने वाले दो दोस्तों के बीच कथित विवाद के बाद एक की हत्या का मामला सामने आया है। 50 वर्षीय सतीश चंद्र शुक्ला का शव 24 नवंबर को नवीन मंडी के पास एक खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सतीश चंद्र शुक्ला संडीला स्थित ‘हमारा-तुम्हारा वाशिंग सेंटर’ में काम करता था। उसके साथ अकबरपुर निवासी मनोज कुमार वाजपेई भी काम करता था। दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और वे साथ रहते, खाना खाते तथा अक्सर साथ समय बिताते थे। 24 नवंबर को वाशिंग सेंटर के पास खेत में सतीश का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर चोटों के निशान थे और घटनास्थल के पास खून से सना बांका भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के भाई की तहरीर पर 25 नवंबर को मनोज कुमार वाजपेई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों के मुताबिक, वारदात से पहले दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि सतीश ने मनोज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे कथित तौर पर मुर्गा बनाकर अपमानित किया। इसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोटों और गले की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
