-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा रहे मुख्य अतिथि
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माया रिसॉर्ट हुरहुरी में शुक्रवार को करीब 5 बजे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान और 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माया रिसॉर्ट हुरहुरी में शुक्रवार को करीब 5 बजे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान और 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और 'वंदे मातरम्' के गान के साथ हुआ। मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से नए मतदाता जोड़ने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी किए अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की नींव को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से नए मतदाता जोड़ने और जनजागरण के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए वर्मा ने 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की गौरवमयी परंपरा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह अवसर हमें एक बार फिर देशभक्ति की भावना को दृढ़ करने का संदेश देता है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में 'वंदे मातरम्' का उद्घोष किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व मंत्री कुमार महाराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीरगंज जयवीर चौधरी, गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल सिंह फौजी, ब्लॉक प्रमुख मीरगंज गोपाल कृष्ण गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना और भाजपा मंडल प्रभारी राजेश कुमार, रोली सिंह भदौरिया अभिषेक गंगवार उर्फ़ जग्गू कुर्मी,हुकुम सिंह गंगवार, ओमपाल गंगवार सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।
उत्तर प्रदेश: रंजिशन दबंगों ने किया लाठी डंडों से जान लेवा हमला, पांच लोग घायल
उत्तर प्रदेश: मड़िहान एसडीएम ने बभनी थपनवा में लगाई चौपाल, सुनी किसानों की समस्याएं
Bihar Election 25: दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान”
उत्तराखंड: सुरेन्द्र सिंह रावल को 40 वर्ष की सेवा पर बीएसएफ अकादमी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां पकड़ीं, पांच आरोपी गिरफ्तार