-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पेपर मिल में हुआ हादसा, मीरजापुर के श्रमिक की मौत से गांव में शोक की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम सभा कोलाही निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपति (उम्र लगभग 40 वर्ष) की पंजाब प्रांत के जनपद संगरूर स्थित आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, अकालगढ़ थाना सुनाम में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम सभा कोलाही निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपति (उम्र लगभग 40 वर्ष) की पंजाब प्रांत के जनपद संगरूर स्थित आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, अकालगढ़ थाना सुनाम में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान विनोद यादव भी पंजाब स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार पिछले करीब 8 वर्षों से पंजाब में रहकर पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे थे। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। गुरुवार 14 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मशीन संचालन के दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अरविंद कुमार परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी फूलवासी देवी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें काजल (17 वर्ष), ज्योति (15 वर्ष) और विजय कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आज मृतक का शव उनके पैतृक गांव छानबे कोलाही लाया जा रहा है। गांव में शोक की लहर व्याप्त है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 317 जोड़े बने जीवनसाथी
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ निःशुल्क दंत परीक्षण, जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण
उत्तर प्रदेश: लखपति दीदियों संग डीएम का संवाद, बैंकिंग समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में विधवा महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
