Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , Date: 18/03/2026 04:19:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Narender (UP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 04:19:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का विरोध प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मूर्ति चौक के पास स्थित फ्यूज़न उफेरिया मॉल में रविवार, 15 मार्च 2026 को खरीदारों और दुकानदारों ने बिल्डर प्रबंधन के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का विरोध प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मूर्ति चौक के पास स्थित फ्यूज़न उफेरिया मॉल में रविवार, 15 मार्च 2026 को खरीदारों और दुकानदारों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उफेरिया ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मॉल के दुकानदारों और संपत्ति मालिकों ने भाग लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि मॉल में भारी मेंटेनेंस शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद मॉल में बुनियादी सुविधाएं और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुरक्षा गार्डों की कमी, सीसीटीवी व्यवस्था में लापरवाही और साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं में भी गंभीर कमियां देखने को मिल रही हैं।
खरीदारों और दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से पानी के कनेक्शन और बिजली के नाम पर अतिरिक्त और मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा यदि कोई संपत्ति मालिक अपनी दुकान या प्रॉपर्टी बेचना चाहता है तो उससे एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ