Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भव्य श्री राम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 27/03/2026 03:25:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 27/03/2026 03:25:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्री राम नवमी कमेटी (पंजीकृत), मुरादाबाद के तत्वावधान में प्रभु श्री राम जी का 75वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे पांच आचार्यों द्वारा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्री राम नवमी कमेटी (पंजीकृत), मुरादाबाद के तत्वावधान में प्रभु श्री राम जी का 75वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे पांच आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर धर्मगुरु श्री अमरनाथ दीक्षित, श्री संजय नंद गिरी महाराज, श्री धीरशांत दास, श्री अभिषेक मेहरोत्रा, श्री गुरुअरविंद, एवं साध्वी शिवन्या की उपस्थिति में, धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजन के उपरांत महानगर की 6 विशिष्ट युवा विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रणित गुप्ता (सी. एल. गुप्ता एक्सपोर्ट), कुलीन अग्रवाल (औम सन्स), अमित गुप्ता (गंगा डेरी), विनायक गुप्ता (आर्किटेक्ट), अभिषेक विश्वास (महिंद्रा इंस्टिट्यूट) एवं डॉ. कॉकली भौमिक (एच.ओ.डी., राधा गोविंद कॉलेज) शामिल रहे।

तत्पश्चात प्रभु श्री राम एवं माता सीता को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी जी ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव का 75वां आयोजन है, और पूरे महानगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
सायं 4:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री बृजमोहन, नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता कुंदरकी विधायक श्री रामवीर सिंह, महापौर श्री विनोद अग्रवाल, विधायक श्री जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक श्री गोपाल अंजान एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विशेष गुप्ता, सहित संतों के करकमलों द्वारा नारियल फोड़कर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा में महानगर की विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्थानों—मंडी चौक, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, चमुखा पुल, गंज बाजार, गुरहट्टी, ताड़ीखाना, कंजरी सराय, बुध बाजार आदि—पर व्यापारियों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा भव्य स्वागत, आरती, पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में लगभग 35 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें गणपति जी, प्रभु श्री राम जन्म, बांके बिहारी जी, भोले बाबा, श्री कृष्ण जी एवं अंत में माता का डोला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे नगर में हर्षोल्लास का वातावरण व्याप्त रहा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद, एवं वार्षिक पंचांग कैलेंडर भी वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राजेश रस्तोगी जी, डॉ. पराग अग्रवाल जी, श्री सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता जी, श्री पीयूष कुमार गुप्ता जी, श्री समीर रस्तोगी जी, श्री सचिन गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।