Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IIA की 5वीं सेंट्रल AGM, 1000 से अधिक MSME उद्यमियों का जुटान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/09/2026 10:28:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/09/2026 10:28:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का भव्य आयोजन Wedding Dots, 130 मीटर रोड, ग्रेटर नोएडा में कियागया। आसपास के विभिन्न

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का भव्य आयोजन Wedding Dots, 130 मीटर रोड, ग्रेटर नोएडा में कियागया। आसपास के विभिन्न IIA चैप्टरों सहित 1000 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन IIA के जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक बजाज जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से निर्धारित कार्यसूची के अनुसार किया। IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल जी ने सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए MSME हितों के लिए IIA की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री आलोक अग्रवाल जी ने IIA की आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

AGM में IIA के कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा एवं वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित किया। ग्रेटर नोएडा चैप्टर की शानदार भागीदारी 35वीं सेंट्रल AGM में IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर से सर्वाधिक संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। चैप्टर चेयरमैन श्री सरबजीत सिंह जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार IIA की सेंट्रल AGM का आयोजन होना पूरे चैप्टर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की शक्ति है तथा MSME से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने बढ़ाया उद्यमियों का उत्साह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने देशभर से आए MSME उद्यमियों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।उन्होंने MSME उद्यमियों की मेहनत एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले MSME उद्यमियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों पर श्री राहुल जैन का प्रेरक संबोधन श्री राहुल जैन जी ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों, बदलते व्यावसायिक वातावरण तथा profitability को सुरक्षित बनाए रखने के उपायों पर प्रेरणादायक एवं उपयोगी विचार साझा किए।

उपस्थित उद्यमियों ने उनके संबोधन को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके महत्वपूर्ण सुझावों एवं व्यावसायिक मंत्रों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में IIA के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न चैप्टरों के चेयरमैन एवं पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में MSME उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।