Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 11:02:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 11:02:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बैठक में मा० मंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, आवास, मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण सहित शासन की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बैठक में मा० मंत्री जी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, आवास, मनरेगा, पेंशन, राशन वितरण सहित शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली गई और एक्सईएन पीडब्लूडी को जनपद में कुल कितने किलोमीटर सड़के हैं, तथा कितने की मरम्मत की गई है 30 नवंबर तक कितने सड़कों का मरम्मत हो जाएगा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर नल योजना अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी जांच कराई जाए कि कंपनी/कॉन्ट्रैक्टर कार्य कर रही है अथवा नहीं, फंड के अभाव में जहां भी कार्य रुका है, इसकी जानकारी दें। विद्युत विभाग को जर्जर तारों के मरम्मत, लटके तारों को हटाने इत्यादि के संदर्भ में निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक से आवास के संदर्भ में जानकारी ली,  उन्होंने निर्देशित किया कि पूरे पारदर्शी तरीके से आवेदक को बताया जाए की कौन-कौन से दस्तावेज की कमी है इसको पूर्ण कराते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। सामूहिक विवाह योजना के संबंध में जानकारी ली। जिला सेवायोजन अधिकारी से कितने  युवाओं को रोजगार मिला है के संबंध में जानकारी लेते हुए कॉलेजों और विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को रोजगार सृजन के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए, रोजगार मेला के संबंध में भी जानकारी ली।

मा० मंत्री जी ने निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए और किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मा० मंत्री जी ने कहा कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे, इसके लिए पुलिस नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखेl  बैठक में जनसुनवाई, आईजीआरएस और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मा० मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मा0 मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को  निर्देश दिए कि  सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अद्यतन रखें। प्रत्येक  योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।जनता से मधुर व्यवहार कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। अंत में मा० मंत्री जी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान दें।   जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने माननीय मंत्री जी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।  बैठक में माननीय सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,   नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुभासपा अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।