-
☰
उत्तर प्रदेश: सुपीरियर इंडस्ट्रीज में आयकर जांच तीसरे दिन भी जारी, खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज में रामपुर रोड स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज में रामपुर रोड स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी फैक्टरी के अधिकारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली। सिर्फ एचआर मैनेजर फैक्टरी से बाहर हैं। वह आयकर टीम आने के समय फैक्टरी में भी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम में शामिल अधिकारी ने वर्ष 2003 तक के सभी रिकॉर्ड तलब किए हैं, जिन्हें भी खंगाला जाएगा। टीम ने फैक्टरी के सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन भी टीम ने जब्त कर रखे हैं। टीम को आयकर में काफी हेराफेरी की आशंका है। सुपीरियर इंडस्ट्रीज में कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब बनाई जाती है। पांच गाड़ियों से आयकर टीम और एक गाड़ी में पीएसी के जवान फैक्टरी पहुंचे। प्रवेश करते ही टीम ने पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया। शुरुआत गेट में अंदर से ताला लगाने और मोबाइल फोन जब्त करने से हुई। फिर कार्यालय के लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर, बिल वॉउचर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बगैर अनुमति फैक्टरी में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। पीएसी जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार
बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित