-
☰
उत्तर प्रदेश: कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, जनसेवा को समर्पित नई स्वास्थ्य सुविधा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सरकार जहां शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और परिवहन को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है, वहीं इसी कड़ी में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सरकार जहां शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और परिवहन को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है, वहीं इसी कड़ी में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। बुधवार को बरेली में कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ एमपी आर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ ए.के. गंगवार, डॉ मीनाक्षी गंगवार, डॉ केपी गंगवार और डॉ स्मृति गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ एमपी आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ऐसे निजी एवं सामाजिक प्रयास इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान डॉ केपी गंगवार के चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में डॉ पोशाकी लाल राठौर, भुवन गंगवार, शिक्षक प्रेम शंकर गंगवार, राजेश कुमार गंगवार, लियाकत खां, प्रदीप कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।