-
☰
उत्तर प्रदेश: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में जहां कुछ इंस्पेक्टरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ को उनके पद से हटाकर नई जगह भेजा गया है। कोतवाली-बारादरी में बड़ा उलटफेर सबसे अहम बदलाव शहर के प्रमुख थानों में देखने को मिला है। बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को अब कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कोतवाल रहे सुरेश चंद्र गौतम को इज्जतनगर थाने की कमान सौंपी गई है। इज्जतनगर के प्रभारी रहे विजेंद्र सिंह को बारादरी थाना प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। क्राइम ब्रांच से संजय कुमार धीर को कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कैंट के प्रभारी रहे राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल में भेजा गया है, जिससे साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी दिख रही है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सुभाषनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात सतीश कुमार को उसी थाने का इंस्पेक्टर बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत