Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुली नाली बनी हादसों का कारण, हरिजन बस्ती में दहशत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 03/03/2026 04:12:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 03/03/2026 04:12:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा गांव में खुली नाली ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। हरिजन बस्ती के पास से गुजर रही इस नाली में आए दिन बच्चे और मवेशी गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे बस्तीवासियों में भय और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा गांव में खुली नाली ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। हरिजन बस्ती के पास से गुजर रही इस नाली में आए दिन बच्चे और मवेशी गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे बस्तीवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में एक गाय और एक बच्चा नाली में गिर चुके हैं। मंगलवार को पुनः एक गाय के नाली में गिरने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान बेचन सिंह एवं पंचायत सचिव अभिषेक पाराशर को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया। 

 लेकिन अब तक नाली को ढकवाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाली को ढक दिया जाए तो किसी बड़े हादसे से बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी रामपाल और मुख्य विकास अधिकारी विशाल सिंह से हस्तक्षेप कर तत्काल नाली ढकवाने की मांग की है। इस दौरान प्राण हरिजन, नीरज हरिजन, राहुल हरिजन, भोला, सुनील हरिजन, कैलाश, मुकेश हरिजन सहित बस्ती की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।