Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में जाम से निजात के लिए चौराहों पर चौड़ीकरण और ट्रैफिक सुधार के आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , Date: 03/02/2026 03:43:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jay Prakash Sharma ,
  • Date:
  • 03/02/2026 03:43:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मा0 आयुक्त महोदय मेरठ मंडल मेरठ के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं जाम की समस्या से निजात के लिए चिन्हित कतिपय चौराहो पर जंक्शन इंप्रूवमेंट कराने के लिए आज

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मा0 आयुक्त महोदय मेरठ मंडल मेरठ के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं जाम की समस्या से निजात के लिए चिन्हित कतिपय चौराहो पर जंक्शन इंप्रूवमेंट कराने के लिए आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ0 अंकुर लाठर की उपस्थिति में बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कराई गई। विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद बुलंदशहर में यातायात के अत्यधिक दबाव तथा जाम लगने वाले स्थलों का चिन्हांकन करते हुए सूची बैठक में प्रस्तुत की गई। सूची में खुर्जा नगर कस्बे में रायचंद गेट, पदम सिंह गेट गांधी रोड एवं जेवर अड्डे से थाना मार्ग पर मार्ग संकरा होने से जाम की स्थिति बनी रहती हैं जिससे निजात के लिए मार्ग चौड़ीकरण करने की आवश्यकता है। सिकंदराबाद कस्बे में दनकौर तिराहा पर मार्ग संकरा होने से कस्बे में बस इत्यादि वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके लिए मार्ग चौड़ीकरण होना आवश्यक है। 

बुलंदशहर नगर में काला आम से स्याना अड्डा, भूड चौराहे से अड़ौली तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहे से चोला कट, शिकारपुर तिराहे से स्याना अड्डा तक की सड़के संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। डीएवी पुल पर आने जाने वाले वाहनों के लिए एक मार्ग होने से यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। जाम से निजात के लिए पुल के ऊपर मार्ग को चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर लगाया जाना आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित विभागों से जाम की समस्या से निजात के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कार्य किए जाने हैं उन्हें कराया जाए। विकास प्राधिकरण के द्वारा भी कार्य योजना बनाकर चिन्हित चौराहों  मार्गो को चौड़ीकरण आदि के कार्य कराए जाए जिससे यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके। ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया गया कि ऐसे स्थलों पर कर्मियों की ड्यूटी लगाकर जाम यातायात को सुचारू रखा जाए। इस अवसर पर सीडीओ सुश्री निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी श्री शंकर प्रसाद, सचिव बीकेडीए  ज्योत्सना यादव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News