Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पानी से बर्बाद हुई धान की फसल किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 10/11/2025 10:37:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 10/11/2025 10:37:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लगातार पानी रिसाव (सिपेज) से खेतों में धान की फसल खराब हो जाने के बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मुआवज़ा न मिलने और सिचाई व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ किसानों ने धरना शुरू कर दिया है और 12 नवंबर तक समस्या का समाधान न होने पर राज्य मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लगातार पानी रिसाव (सिपेज) से खेतों में धान की फसल खराब हो जाने के बाद किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मुआवज़ा न मिलने और सिचाई व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ किसानों ने धरना शुरू कर दिया है और 12 नवंबर तक समस्या का समाधान न होने पर राज्य मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी, ए.सी. सिंचाई, एक्सीयन और जे.ई. ने मौके पर पहुँचकर सिपेज प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि सलुस मेन गेट के निर्माण में धांधली की गई है, जिसके चलते पानी का रिसाव रुक नहीं पा रहा है और दर्जनों बीघा धान की फसल नष्ट हो गई है।

किसानों ने “पानी बंद, धरना बंद” का नारा लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि 12 नवम्बर तक सिपेज पूरी तरह बंद नहीं किया गया और मुआवज़ा सुनिश्चित नहीं हुआ, तो वे राज्य मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। उप जिलाधिकारी के समझाने के बाद किसानों ने फिलहाल धरना तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है। प्रशासनिक टीम ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। 
 


Featured News