Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दो साल से बंद पड़ा केकरहो का सार्वजनिक शौचालय, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 01:14:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 01:14:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच सेमरियावां विकास खंड के केकरहो गांव का सार्वजनिक शौचालय सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बना सार्वजनिक शौचालय पि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच सेमरियावां विकास खंड के केकरहो गांव का सार्वजनिक शौचालय सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बना सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है। स्थिति यह है कि निर्माण के बाद से आज तक शौचालय का ताला तक नहीं खुला है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा के लिए कराया गया था, लेकिन इसका नियमित संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने शौचालय की देखरेख के लिए तैनात केयरटेकर निशा की ड्यूटी और मानदेय भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय लंबे समय से बंद है तो इसकी देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी किस तरह निभाई जा रही है? क्या केयरटेकर नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रही हैं? यदि मानदेय का भुगतान किया जा रहा है तो किस आधार पर किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब संबंधित अधिकारियों को देना चाहिए।
मामले में महिला ग्राम प्रधान कमलावती और उबैद अशरफ से फोन के माध्यम से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की ओर से कॉल रिसीव नहीं हुई। इस कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अब सवाल यह है कि यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं और सार्वजनिक शौचालय वास्तव में दो वर्षों से बंद है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या संबंधित अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर संचालन की स्थिति की जांच की? सरकारी धन से बनी सुविधा का लाभ ग्रामीणों को क्यों नहीं मिल रहा है? ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर सार्वजनिक शौचालय की स्थलीय जांच कराने, केयरटेकर की ड्यूटी और मानदेय भुगतान का सत्यापन कराने तथा लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Related News

मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

उत्तर प्रदेश: पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, बैटरी-इन्वर्टर समेत सामान ले गए चोर

Starship Setback: अंतरिक्ष में पहुंचा स्टारशिप, लेकिन वापसी में फेल हुआ एलन मस्क का बड़ा दांव! 26 स्टारलिंक सैटेलाइट्स सफलतापूर्वक तैनात

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं की चार प्रमुख मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

Under-19 Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य, उस्मान खान ने जड़ा शानदार शतक

छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस


Featured News