-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आगामी चुनाव को लेकर एसपी ओ.पी. सिंह सख्त, पटियाली थाने का किया औचक निरीक्षण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी चुनाव को लेकर एसपी ओ.पी. सिंह सख्त, पटियाली थाने का किया औचक निरीक्षण हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, अपराधियों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश; पुलिस व्यवस्था की भी परखी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी चुनाव को लेकर एसपी ओ.पी. सिंह सख्त, पटियाली थाने का किया औचक निरीक्षण हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, अपराधियों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश; पुलिस व्यवस्था की भी परखी हकीकत आगामी चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने थाना पटियाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय से लेकर मालखाना, हवालात और महिला हेल्प डेस्क तक विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर और सीसीटीएनएस कार्यालय की स्थिति देखी। इसके अलावा मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्र में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए टॉप-10 एवं सक्रिय अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कराने पर जोर दिया। वांछित, वारंटी और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन त्रिनेत्र सहित विभिन्न अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की। हिस्ट्रीशीटरों पर रहेगी विशेष नजर आगामी चुनाव को देखते हुए एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को गंभीरता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन हिस्ट्रीशीटरों की मृत्यु हो चुकी है, उनका खाका नियमानुसार नष्ट कराया जाए, जबकि सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। दूसरे स्थानों पर रह रहे हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना या जनपद को रिपोर्ट भेजने तथा लापता हिस्ट्रीशीटरों का पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर सत्यापन कराने को कहा। इसके अलावा क्षेत्र में पुराने विवादों और आपसी रंजिश के मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार पाबंदी की कार्रवाई कराने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
