-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दो नाबालिग बेटियों की हुई हत्या, पिता और भाइयों पर लगे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेवरही पुलिस को पिपरारघाट टोला देवनरायन के ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे सूचना दी कि गांव का रामप्रसाद बिंद अपने 14 व 15 साल के बेटों के साथ मिलकर 17 व 18 साल की अपनी दोनों बेटियों को घर के अंदर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेवरही पुलिस को पिपरारघाट टोला देवनरायन के ग्रामीणों ने शाम करीब सात बजे सूचना दी कि गांव का रामप्रसाद बिंद अपने 14 व 15 साल के बेटों के साथ मिलकर 17 व 18 साल की अपनी दोनों बेटियों को घर के अंदर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट रहा है। थानेदार फोर्स लेकर कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे तो दोनों बेटे दरवाजे पर बैठे मिले। पुलिस ने दोनों से कहा कि बहनों को बुलाकर लाओ तो उन्होंने कहा कि दोनों सो रही हैं। पिता के साथ हम लोगों ने मिलकर दोनों को मारा है। पुलिस घर के अंदर गयी तो दोनों की बिस्तर पर लाश पड़ी थी। पास में ही डंडे व लाठी पड़ी थी। दोनों पर खून लगा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए और दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लेकर सेवरही थाने भेज दिया। मौके से लाठी-डंडे को कब्जे में ले लिया। बेटियों के आने-जाने को लेकर घर में होता था विवाद दोनों नाबालिग बेटों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि पिता दोनों बेटियों के चाल-चलन पर शक करता था। दोनों घर से निकल कर कहीं चली जाती थीं और तीन चार दिन बीतने के बाद लौट आती थी। इसे लेकर घर में विवाद होता था। इसी विवाद में छह महीने पहले मां की जान चली गयी थी। सोमवार की शाम को भी फिर वही विवाद हुआ तो तीनों ने मिलकर दोनों लड़कियों को मार डाला। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पिता ने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। मौके से लाठी व डंडा बरामद कर लिया गया है। दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पिता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
बिहार: नगर परिषद की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों ने चंदा जुटाकर खुद भरे सड़क के गड्ढे
बिहार: 23 आरोग्य मंदिरों में 732 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी गई दवाइयां व परामर्श
उत्तर प्रदेश: जिगर कॉलोनी में अव्यवस्थित हालात, टूटी पाइपलाइन और बदहाल पार्क से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा जलाभिषेक
राजस्थान: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, मटके फोड़कर जताया विरोध
