-
☰
उत्तर प्रदेश: हाईस्कूल परीक्षा जाते दो छात्रों की रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बहराइच-नानपारा मार्ग पर झिंगहा घाट के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगांव थाना क्षेत्र के राजापुर माफी ग्राम निवासी आशाराम का 17 वर्षीय पुत्र मस्तराम अपने मामा के लड़के रोहित और जयहिंद के साथ बाइक से नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था। जब वे झिंगहा घाट के पास हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मस्तराम और रोहित की मौत हो चुकी थी। घायल जयहिंद को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार
बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित