Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल हुआ सील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 20/02/2026 03:44:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 20/02/2026 03:44:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी नगर के बाईपास स्थित यूनिसन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया रंजीत निवासी गीता (33) पत्नी राजपाल को बच्चेदानी में गांठ की शिकायत थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए यूनिसन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं दिया गया और हालत गंभीर होते ही डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इलाज करने वाले डॉक्टर को झोलाछाप बताते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की और प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोपों के आधार पर अस्पताल को सील कर दिया। वहीं पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष है। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को लोग सही कदम बता रहे हैं। 

Related News

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज एकजुट: दहेज सीमा तय, विदेशी शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला

दिल्ली: सीवर सफाई में लगातार मर रहे मजदूर: दुनिया मशीनों से आगे, भारत अब भी पीछे क्यों?

उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर में आदिवासी समाज की विशाल बैठक: दहेज, शराब और डीजे जैसी कुरीतियों पर प्रतिबंध का सामूहिक निर्णय

बिहार: रोसड़ा अनुमंडल में नवनिर्मित शक्ति धाम खाटू श्याम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड व सिपाही का मनोरंजन, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित


Featured News