Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 08/07/2026 03:40:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 08/07/2026 03:40:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल के संचालक फहीम अली को अस्पताल में कार्यरत रही एक युवती की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल के संचालक फहीम अली को अस्पताल में कार्यरत रही एक युवती की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले नौकरी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता, फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, धर्मांतरण के लिए दबाव डालने और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती अप्रैल 2024 से करीब एक वर्ष तक न्यू फय्याज केयर हॉस्पिटल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी। नौकरी छोड़ने के बाद फहीम अली ने उसे रामपुर जिले के मिलक स्थित अपनी टायर फैक्ट्री में अकाउंटेंट की नौकरी दिलाने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसी बहाने आरोपी उसे रामपुर और बरेली के मीरगंज क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 14 सितंबर 2025 को आरोपी उसे डेलापीर स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि होटल में प्रवेश के दौरान उसने अपनी पत्नी के पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और वहीं दुष्कर्म करने के साथ चुपके से उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उस वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। उसने कई बार धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवती का कहना है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा सकी, लेकिन आखिरकार उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी फहीम अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है तथा यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: रुधौली एथेनॉल प्लांट पर कंपनी की सफाई, अफवाहों का किया खंडन

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उत्तर रेलवे को भेंट कीं 6 व्हीलचेयर, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश: रुहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रेलवे को भेंट कीं छह व्हीलचेयर, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

उत्तर प्रदेश: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, थोक विक्रेता से जीरा का नमूना जांच के लिए भेजा

उत्तर प्रदेश: 19 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी घोटाले में दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश: हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस


Featured News