Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सूर्य नारायण महायज्ञ में प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 27/06/2026 03:38:27 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 27/06/2026 03:38:27 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल में प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्री श्री 108 श्री सूर्य नारायण महायज्ञ के सातवें दिन शनिवार को धार्मिक आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा का शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया।

विस्तार

बिहार: कौआकोल में प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव में आयोजित सप्तदिवसीय श्री श्री 108 श्री सूर्य नारायण महायज्ञ के सातवें दिन शनिवार को धार्मिक आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान सूर्य की प्रतिमा का शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। इस दौरान यज्ञ परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जयकारों से गूंजता रहा। वहीं शुक्रवार की देर रात आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन चित्रकूट धाम से पधारे कथावाचक आचार्य श्याम दास जी महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का इतना भावपूर्ण वर्णन किया कि हजारों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इसके बाद देर रात आयोजित रासलीला का भी श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। पूरा यज्ञ स्थल देर रात तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बना रहा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह यज्ञ का हवन,पूर्णाहुति,महाआरती एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।