-
☰
No image found.
बिहार: TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन का हुआ खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: देश में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विस्तार
बिहार: देश में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट पेपर लीक विवाद के बाद महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर भी लीक हो चुका है। इस हाईप्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 बिहार के और 1 हरियाणा का रहने वाला है। महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक कांड का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला माफिया बिजेंद्र गुप्ता बताया जा रहा है, जो पिछले 25 सालों से पेपर लीक करवा रहा है। महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक धांधली की भनक लगते ही महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने आनन-फानन में टीईटी 2026 परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया। उधर, पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए किसी फिल्म की तरह सीक्रेट मिशन चलाया था, जिसमें पुलिसवाले खुद नकली ग्राहक बनकर डील करने पहुंचे थे. इस बड़ी लापरवाही के बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है और नांदेड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया है। फिलहाल, पूरे सिंडिकेट को उखाड़ने के लिए एसआईटी SIT की चार टीमें चार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
