-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भव्य जन्मदिन कार्यक्रम में राहुल सिंह चौहान का शक्ति प्रदर्शन, “भैया विधायक केक बना चर्चा का विषय
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के युवा समाजसेवी भाजपा नेता राहुल सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी, 151 किलो की विशाल माला और संतों के आशीर्वाद से युवा नेता गदगद नजर आए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के युवा समाजसेवी भाजपा नेता राहुल सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी, 151 किलो की विशाल माला और संतों के आशीर्वाद से युवा नेता गदगद नजर आए। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संकेत के रूप में देख रहे हैं। 27 जून को राहुल सिंह चौहान ने सबसे पहले कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उनके पैतृक आवास ग्राम आटा, परसपुर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में सुबह से देर शाम तक समर्थकों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में अयोध्या से आए पूज्य संतों ने राहुल सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध लोकगायक गगनदीप सिंह, रमेश दुबे 'रामेशवा' सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान एक समर्थक द्वारा लाया गया विशेष केक आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिस पर "भैया विधायक राहुल सिंह चौहान" लिखा था। समर्थकों ने 151 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जन्मोत्सव में उमड़ी भीड़ ने करनैलगंज विधानसभा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार हो सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से कोई राजनीतिक घोषणा नहीं की गई। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मध्य प्रदेश: अंबाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय महासभा द्वारा समाज सुधार एवं परिचय सम्मेलन की हुई नई पहल
हरियाणा: राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ समापन, 417 मेधावियों को किया गया सम्मानित
मध्य प्रदेश: कबीर जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी, कवियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
उत्तर प्रदेश: पुलिस की मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, साथी समेत किया गिरफ्तार
