Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन का हुआ खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार 
 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Tarun Kumar , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/06/2026 01:06:07 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Tarun Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/06/2026 01:06:07 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: देश में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विस्तार

बिहार: देश में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट पेपर लीक विवाद के बाद महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर भी लीक हो चुका है। इस हाईप्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 बिहार के और 1 हरियाणा का रहने वाला है। महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक कांड का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला माफिया बिजेंद्र गुप्ता बताया जा रहा है, जो पिछले 25 सालों से पेपर लीक करवा रहा है। महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक धांधली की भनक लगते ही महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने आनन-फानन में टीईटी 2026 परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया। उधर, पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए किसी फिल्म की तरह सीक्रेट मिशन चलाया था, जिसमें पुलिसवाले खुद नकली ग्राहक बनकर डील करने पहुंचे थे. इस बड़ी लापरवाही के बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है और नांदेड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र प्रदर्शन किया है।  फिलहाल, पूरे सिंडिकेट को उखाड़ने के लिए एसआईटी SIT की चार टीमें चार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। 


Featured News