Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: गया में नवादा की संस्था को राष्ट्रीय सम्मान, आगाज़ ब्लड डोनेशन हुआ गौरवान्वित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sajid Hossain , Date: 18/03/2026 12:59:52 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sajid Hossain ,
  • Date:
  • 18/03/2026 12:59:52 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार में आयोजित “रक्तदान महादान नेशनल अवार्ड सेरेमनी 2026” में नवादा की सामाजिक संस्था आगाज़ ब्लड डोनेशन को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रा

विस्तार

बिहार: बिहार में आयोजित “रक्तदान महादान नेशनल अवार्ड सेरेमनी 2026” में नवादा की सामाजिक संस्था आगाज़ ब्लड डोनेशन को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे  के हाथों प्रदान किया गया। संस्था के संस्थापक मोहम्मद वसीम और उनकी टीम को मानवता की सेवा, रक्तदान जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। मोहम्मद वसीम ने कहा कि गया जी में राष्ट्रीय सम्मान मिलना उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि आगाज़ ब्लड डोनेशन, नवादा की पूरी टीम और उन सभी साथियों का है, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में रक्तदान के इस अभियान से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से संस्था नवादा जिले में लगातार रक्तदान अभियान, चिकित्सा सहायता और जरूरतमंद मरीजों की मदद जैसे सामाजिक कार्य कर रही है। इस दौरान कई रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली। इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गया और इसके संस्थापक सोनी कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से ही संस्था को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। मोहम्मद वसीम ने कहा कि पाँच वर्षों की मेहनत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलना पूरे नवादा जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आगाज़ ब्लड डोनेशन की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि आगे भी यह अभियान और मजबूती के साथ चलता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों की सेवा निरंतर की जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश:  नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्यूज़न उफेरिया मॉल में खरीदारों का प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली के आरोप

उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, पत्नी बोली—“अब खत्म हुआ डर

उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट

उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर


Featured News