Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में ROB निर्माण पर नोटिस, अतिक्रमण हटाने को लेकर सियासत तेज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 11/02/2026 04:39:38 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 11/02/2026 04:39:38 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 33/B1 पर पहुंच पथ सहित रेल ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता,

विस्तार

बिहार: नवादा रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 33/B1 पर पहुंच पथ सहित रेल ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता, नवादा द्वारा जारी नोटिस में रेलवे की भूमि पर बने सभी अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर रेलवे स्वयं हटाने की कार्रवाई करेगा।


रेलवे के इस नोटिस के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ गई है। नवादा स्वर्ण समाज के अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय साव ने प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर वर्षों से बसे लोगों और छोटे दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने की तैयारी कर रही है।  महेश कुमार वर्मा ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है की अतिक्रमण हटाने से पहले समुचित सर्वे, पुनर्वास योजना और उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। वहीं संजय साव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने संवेदनशील रवैया नहीं अपनाया तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दोनों नेताओं ने प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहने की बात दोहराई है। इधर, रेलवे प्रशासन का कहना है कि आरओबी निर्माण से क्षेत्र में जाम की समस्या दूर होगी और आवागमन सुगम बनेगा। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है  दोनों नेताओं ने क्या कहा सुनिए। 

Related News

राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में लूट की घटना निकली साजिश: पुत्रवधू ने मां-भाई संग रचा था ड्रामा, 14 तोला सोना बरामद

हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पदोन्नति व स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन तेज


Featured News