-
☰
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर को जन्मदिन के अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में वक्ताओं ने कहा कि रामनाथ ठाकुर का नेतृत्व, सरल स्वभाव
विस्तार
बिहार: केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर को जन्मदिन के अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में वक्ताओं ने कहा कि रामनाथ ठाकुर का नेतृत्व, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव गरीबों, वंचितों और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके प्रयासों से विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा मिली है। नेताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में अपनी कार्यशैली और स्पष्ट विचारों से लोगों का विश्वास जीता है। ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई, ताकि वे आगे भी राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहें न्मदिन की बधाई देने वालों में शंभू शर्मा (जदयू नवादा), शोभा देवी (बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य सह महिला जिला अध्यक्ष), निरंजन कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, ईश्वरी प्रसाद, आकाश कुमार, बिट्टू पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन