Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: बसपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 6 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस

- Photo by : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़:  Published by: Fulchand Malviya , छत्तीसगढ़:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 03:08:01 pm Share:
  • छत्तीसगढ़:
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 03:08:01 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: दिनांक 13 नवंबर 2026 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) के जिला पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा गोड़म निवासी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानीय जनुलाल दिव्य जी की माताजी के पुण्यानुमोदन कार्यक्रम में

विस्तार

छत्तीसगढ़: दिनांक 13 नवंबर 2026 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) के जिला पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा गोड़म निवासी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानीय जनुलाल दिव्य जी की माताजी के पुण्यानुमोदन कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की गई इस दौरान सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आँखों से नमन किया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इस शोक संतप्त कार्यक्रम के उपरांत गोड़म सेक्टर के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानीय एड. रामरती भारद्वाज जी के निवास परिसर में बहुजन समाज पार्टी के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों की एक विशेष आकस्मिक बैठक आहूत की गई इस बैठक की मुख्य रूपरेखा प्रदेश कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई जिसमें पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने आपसी विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि आगामी 6 दिसंबर 2026 को 

भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस को सारंगढ़ में बेहद भव्य अनुशासित  विशाल स्तर पर ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा इस कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आयोजन को व्यापक जनसहयोग के साथ सफल बनाया जा सके स महत्वपूर्ण बैठक को श्रद्धांजलि सभा में बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रभारी कन्हैया जांगड़े जी जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा जी जिला उपाध्यक्ष व डीडीसी लता लक्ष्मे जी जिला कोषाध्यक्ष एड. रमेश अनंत जी पूर्व विधानसभा प्रभारी एड. नारायण रत्नाकर जी विधानसभा अध्यक्ष कुलमणी वारे जी नगर प्रभारी शंकर जांगड़े जी उपाध्यक्ष प्रभा जोल्हे जी ब्लॉक संयोजक संतराम निराला जी नगर कोषाध्यक्ष लखन रात्रे जी पूर्व डीडीसी एड. उधोराम कोसले जी पूर्व बामसेफ संयोजक बी.डी. भारद्वाज जी धम्म मित्र बुंदराम कोसले जी सेक्टर सचिव गोपाल अनंत जी सेक्टर सचिव उदय कुर्रे जी तथा पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी मनोज महिवाल जी सहित गोड़म सेक्टर व सारंगढ़ क्षेत्र के तमाम सम्मानित कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे।