Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: दिल्ली में ‘ऑपरेशन संगम’ की शुरुआत: ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस-जन संवाद अभियान आयोजित

- Photo by : social media

दिल्ली:  Published by: Nitin Sharma , दिल्ली:  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 05:35:35 pm Share:
  • दिल्ली:
  • Published by.: Nitin Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 05:35:35 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज एक खास पहल की गई। राजधानी के रोहिणी स्थित बंसल भवन में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से “ऑपरेशन संग

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज एक खास पहल की गई। राजधानी के रोहिणी स्थित बंसल भवन में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से “ऑपरेशन संगम – जन संपर्क अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और ट्रैफिक मैनेजमेंट को और प्रभावी बनाना रहा।
इस अहम कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता, IPS और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक, नॉर्दर्न रेंज) राजीव कुमार अंबस्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, आरडब्ल्यूए सदस्यों और अन्य नागरिकों के साथ सीधा संवाद किया। लोगों ने ट्रैफिक से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन संगम” के जरिए जनता की भागीदारी बढ़ाकर ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाएगा, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। इस पहल को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस तरह के जन संपर्क अभियानों को समय-समय पर आयोजित करने की मांग की।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News