Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: भलस्वा डेरी में नाबालिग पर चाकुओं से हमला, हालत नाजुक; हमलावर फरार

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Nitin Sharma , दिल्ली  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 05:37:27 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Nitin Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 05:37:27 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ग्यारहवीं कक्षा के एक नाबालिग पर बदमाशों ने चाकू से दर्जनभर से ज्यादा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ग्यारहवीं कक्षा के एक नाबालिग पर बदमाशों ने चाकू से दर्जनभर से ज्यादा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि घायल नाबालिग की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। आउटर नार्थ दिल्ली के भलस्वां डेरी थाने इलाके मे मंगलवार शाम कुछ बदमाशों ने 11वीं में पढ़ने वाले एक नाबालिग को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उस पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर दिए घटना मंगल बाजार के पीछे स्कूल वाले रोड की बताई जा रही है, जहां से पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर खून फैला हुआ था क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए गए। इस घटना के तुरंत बाद ही घायल नाबालिग को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, 

जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया नाबालिग की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो भलस्वां डेरी के शनि बाजार इलाके का रहने वाला है परिजनों ने बताया की अमित घर से दूध लेने निकला था, तभी उस पर हमला किया गया परिवार का कहना है कि अमित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह जल्द ही अपने काम धंधे पर जाने वाला था। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया जा रहा है,फिलहाल घायल अमित हॉस्पिटल मे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है तो वहीं थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News