-
☰
No image found.
गुजरात: गुजरात के कड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी घटनाक्रम, मतदान से पहले ही भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: कड़ी गुजरात की पहली ऐसी नगर पालिका बन गई है जहां किसी पार्टी ने मतदान से पहले ही दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है। कड़ी में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर बीजेपी के 22 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि उनके खि
विस्तार
गुजरात: कड़ी गुजरात की पहली ऐसी नगर पालिका बन गई है जहां किसी पार्टी ने मतदान से पहले ही दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है। कड़ी में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर बीजेपी के 22 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए क्योंकि उनके खिलाफ किसी विपक्षी उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा। इसके बाद बुधवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन दो और वार्डों के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए इसके बाद निर्विरोध जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों की कुल संख्या 28 हो गई। नितिन पटेल ने कड़ी के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि बताया। कड़ी में बीजेपी की जीत के साथ ही नितिन पटेल सुर्खियों में आ गए हैं। नितिन पटेल दिवंगत विजय रूपाणी की सरकार में डिप्टी सीएम रहे थे। उन्हें सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। कड़ी उनकी कर्मभूमि है। कड़ी में 28 सीटों का फैसला पहले ही हो जाने के बाद अब 26 अप्रैल को केवल दो वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें वार्ड 2 और वार्ड 5 शामिल हैं। बीजेपी और कांग्रेस के कुल आठ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे इन वार्डों में सीधी टक्कर का मंच तैयार हो गया है। मेहसाणा जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। ऊंझा से 20 से 22 और मेहसाणा नगर निगम से 5 नगर पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि हमें 26 तारीख तक यही उत्साह बनाए रखना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बीजेपी भारी बहुमत से जीते, इस तरह से कि अगली बार उन्हें (विपक्ष को) लगे कि वे फॉर्म भरने भी न जाएं। पहले वे अपने नामांकन फॉर्म वापस ले लेते हैं, और फिर वे हमसे कहते हैं कि हम जोर-जबरदस्ती और दबाव डाल रहे हैं। गुजरात की राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद 'नो रिपीट थ्योरी' में बाहर हुए पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जनपद मेहसाणा से आने वाले नितिन पटेल ने स्थानीय निकाय चुनावों की वोटिंग से पहले ही कड़ी नगर पालिका में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत से जीत दिला दी है। नितिन पटेल ने अपना सियासी सफर कड़ी से ही शुरू किया था। इसके बाद वह लंबे समय तक राज्य सरकार में मंत्री और फिर डिप्टी सीएम रहे। कड़ी में 28 पार्षदों की निर्विरोध जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रसन्नता जाहिर की है। कुल 36 सीटों वाली नगर पालिका में 28 पार्षदों की जीत ने बीजेपी को वोटिंग से पहले ही सत्ता में बैठा दिया है। गुजरात में 15 नगर निगमों के साथ कुल 393 स्थानीय निकाय की बॉडी के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 28 अप्रैल को आएंगे।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, UPI से ट्रांसफर हुए ₹10,000 वापस कराए गए
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में खुला “मूसा फिटनेस अकादमी जिम”, युवाओं में दिखा उत्साह
हरियाणा: नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक, वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुआ मंथन
राजस्थान: मेवाड़ के शनि धाम आली में भव्य भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
