Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महेंद्रगढ़ में अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, समिति की बैठक में अहम निर्णय

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा   Published by: Mainpal , Date: 20/03/2026 04:47:19 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Mainpal ,
  • Date:
  • 20/03/2026 04:47:19 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति,रजि महेंद्रगढ़(हरियाणा) की आवश्यक मीटिंग डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में उपासिका प्रधान अमन देवी पत्नी सुन्दर लाल जोरासिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

विस्तार

हरियाणा: डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति,रजि महेंद्रगढ़(हरियाणा) की आवश्यक मीटिंग डा भीमराव अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में उपासिका प्रधान अमन देवी पत्नी सुन्दर लाल जोरासिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डा अम्बेडकर भवन महेंद्रगढ़ में "भारतरत्न" बौद्धिसत्व ,नारी के मुक्तिदाता, प्रथम कानुन मंत्री,बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे बड़ी धूमधाम से मनाने का सर्वे सम्मति से पारित किया। हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार के मंत्री गण को मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं विशेष अतिथियों, समाज सेवी गण से मिलकर समय लेने के टीमें बनाई गयी। डा अंबेडकर चौक एवं भवन का सौंदर्यकरण करना,डा भीमराव अम्बेडकर स्मारक समिति रजि महेंद्रगढ़ के दौनो खाते जो केनरा बैंक महेंद्रगढ़,सैंट्रल आफ इंडिया बैंक महेंद्रगढ़ को सुचारू रूप से चलने के लिए प्रधान अमन देवी,सचिव रोशन लाल निम्बल,कौषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के तीनों के नाम अधिकृत कर खाते से लेने देन के लिए तीन में से दो हस्ताक्षर करके लेन देन के लिए अधिकृत करनें के लिए प्रस्ताव पारित किया। 

खाते से लेनदेन करनें पर किसी प्रकार की असुविधा ना हो।सभी समिति सदस्यों एवं समाजसेवी गण की जिम्मेदारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई,प्रतिभावान छात्रों जिन्होंने बौर्ड की परिक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा,.जयंती पर भंडारा एवं भोजन प्रसाद वितरण भी किया जायेगा, जयंती को सफल बनाने के लिए गांव व शहर के लिए टीम बनाई गई, इस अवसर पर उपप्रधान राजवीर सिंह, मुख्य सलाहकार चन्दन सिंह जालवान,सचिव रोशन लाल निम्बल कौषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जालवान, एस एल जी अमन फाऊंडेशन भारत के चैयरमैन सुन्दर लाल जोरासिया,सह सचिव अर्जुन सिंह चौटीवाला, रोशनी देवी पूर्व सरपंच,शेर सिंह चौहान थानेदार, संतलाल खिंची, महेंद्र सिंह मांढिया,अनुप मालडा,मां ताराचंद, हरिसिंह प्रधान,भुपसिह ढ़ाणी फोगाट,शीशराम,अमर सिंह पूर्व मैनैजर,मा बीर सिंह,आदि मौजूद थे।