-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा में सोमवार को मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान शिव की कृपा प्राप्ति और विश्व शांति की कामना के लिए विशेष औषधि महा अभिषेक का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा में सोमवार को मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान शिव की कृपा प्राप्ति और विश्व शांति की कामना के लिए विशेष औषधि महा अभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मुक्तिधाम ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके रेखा बहन, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी एवं मुक्तिधाम के संरक्षक संचालक डॉ. अनिल गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, महेश पेगोरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। औषधि महा अभिषेक और भस्म आरती मंदिर में भगवान शिव का विशेष औषधियों, दूध, दही, घी, शहद और पवित्र जल व गंगा जल से एवं औषधीयो से विधि-विधानपूर्वक महा अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य भस्म आरती संपन्न हुई, जिसने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। सोमवार की पूजा का विशेष महत्व हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार: सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत और पूजा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भगवान शिव की आराधना से जीवन के कष्ट, रोग और बाधाएं दूर होती हैं। कुंडली में चंद्र दोष या अन्य ग्रह बाधाओं के निवारण में भी सोमवार की पूजा लाभकारी मानी जाती है।
भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, UPI से ट्रांसफर हुए ₹10,000 वापस कराए गए
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में खुला “मूसा फिटनेस अकादमी जिम”, युवाओं में दिखा उत्साह
हरियाणा: नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक, वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुआ मंथन
गुजरात: गुजरात के कड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी घटनाक्रम, मतदान से पहले ही भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
राजस्थान: मेवाड़ के शनि धाम आली में भव्य भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
