-
☰
मध्य प्रदेश: नगर विकास और व्यवस्थाओं को लेकर कलमकारों ने CMO से की चर्चा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सब्जी मंडी,मुक्तिधाम,राणा सागर ओर बस स्टेंड से कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क तथा पूर्व सीएमओ द्वारा दबाई गई फाइल को लेकर कलमकार अध्यक्ष ओर मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मुखातिब हुए। प्रारंभ में पत्रकार
विस्तार
मध्य प्रदेश: सब्जी मंडी,मुक्तिधाम,राणा सागर ओर बस स्टेंड से कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क तथा पूर्व सीएमओ द्वारा दबाई गई फाइल को लेकर कलमकार अध्यक्ष ओर मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मुखातिब हुए। प्रारंभ में पत्रकार संजय अग्रवाल,मनोहर सोनी,कमलेश नाहर,पंकज जागेटिया ,ललित सालेचा,पंकज गोस्वामी, तेजा गाहरी ,हर्षवर्धन ठाकुर,अनिल जैन अन्नू ने राणापुर की उक्त समस्या को लेकर चर्चा की।सुरेश समीर ने मुक्तिधाम में फैली अव्यवस्थाओं के साथ बिजली,पानी ओर सफाई की व्यवस्थाओं का समाधान करने का आवेदन देते हुए कहा कि यदि अप्रैल माह के अंत तक मुक्तिधाम की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा। पत्रकारों ने बस स्टेंड की दुकान की फाइल का पता नहीं लगने पर संबंधित पर एफ आई आर करने का जिक्र किया। कब्रस्तान भूमि का सीमांकन करने,ओर कितनी जगह बने गतिरोधों को मानक बनाने की ओर इंगित किया। सीएमओ श्री मिलन पटेल ओर अध्यक्ष ने पत्रकारों की समस्याओं को नगर हित ओर विकास के रूप में देखते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सु श्री दीपमाला दिलीप नलवाया ने अपनी ओर से किए गए कार्य ओर कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की।
सीसचिव मनोहर सोनी सहित सभी साथियों ने नगर विकास के वास्तविक कार्यों पर साथ देने का भरोसा दिलाया।पंकज गोस्वामी ने कहा कि समाचार पत्र में विज्ञापन की मुख्य भूमिका होती हे।नगर परिषद फ्लेक्स के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती हे पर स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस पर सभी समाचार पत्रों को विज्ञापन दिए जाना चाहिए। प्रदेश के सभी निगम,पालिका ओर परिषदें विज्ञापन देती हे सिर्फ राणापुर ही ऐसी परिषद हे जो विज्ञापन नहीं देती। अंत में पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कलमकारों की बातों को सुनते हुए उनके जल्द समाधान करने के आश्वासन पर आभार व्यक्त किया।