Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सूखाग्रस्त झाबुआ में पेयजल संकट नहीं ने देंगे, थांदला को भी मिलेगा पर्याप्त पानी: कलेक्टर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 05:38:04 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 05:38:04 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इस वर्ष कम वर्षा के चलते झाबुआ जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ऐसे में जिले के कई तालाब, डेम और बैराज में जलस्तर काफी कम हो गया है। आगामी दिनों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर परिषद

विस्तार

मध्य प्रदेश: इस वर्ष कम वर्षा के चलते झाबुआ जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ऐसे में जिले के कई तालाब, डेम और बैराज में जलस्तर काफी कम हो गया है। आगामी दिनों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने झाबुआ कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर नगर की जल समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एल्डरमेन गगनेश उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद समर्थ उपाध्याय तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश चौहान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर थांदला नगर में आगामी दिनों में होने वाली पेयजल की संभावित समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर परिषद थांदला के बैराज की कुल जलभराव क्षमता 15 फीट है, जबकि वर्तमान में इसमें मात्र 4 से 5 फीट पानी ही भर सका है और लगभग 11 फीट बैराज खाली है। सामान्य परिस्थितियों में प्रतिवर्ष दिसंबर माह में बैराज के गेट बंद किए जाते हैं, लेकिन इस वर्ष वर्षाकाल समय से पहले समाप्त होने के कारण सितंबर-अक्टूबर माह में ही बैराज के गेट बंद करने पड़े। कम वर्षा के चलते जलस्रोतों में पर्याप्त पानी एकत्रित नहीं हो पाया है।

इसके साथ ही प्रतिवर्ष शिवसागर से मार्च माह में पानी की सप्लाई प्रारंभ की जाती थी, लेकिन इस वर्ष जलस्तर की स्थिति को देखते हुए नवंबर माह से ही पानी लेना शुरू करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में थांदला नगर की नियमित पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता पड़ेगी। कलेक्टर ने दिया आश्वासन पूरी समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि झाबुआ जिले सहित थांदला नगर में किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि नगरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। आवश्यकता पड़ने पर मां नर्मदा के जल अथवा शिवसागर से अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कर नगर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जल संकट की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं करने का प्रयास करेगा, ताकि आम नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। जल का अपव्यय रोकने के लिए भी दिए निर्देश
कलेक्टर श्री भरसट ने जिलेवासियों से अपील की कि कम वर्षा और घटते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए पानी का अनावश्यक उपयोग बिल्कुल न करें। जल संरक्षण के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में खुले नलों से व्यर्थ बहने वाले पानी को रोकने तथा जल के अपव्यय पर नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि पानी की बचत के साथ-साथ आम जनता को नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इस प्रकार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से आगामी ग्रीष्मकाल में थांदला नगर में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की दिशा में पहल की जा रही है।
 


Featured News