-
☰
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस अलर्ट: होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पोरसा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्र
विस्तार
मध्य प्रदेश: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पोरसा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग, शराब पीकर उत्पात, या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के निर्देशन में नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली खुशियों का त्योहार है, इसे प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं, हुड़दंग से नहीं।
मध्य प्रदेश: थांदला में होली हाट के दौरान पुलिस की सख्ती, हुड़दंगियों को खदेड़ा
बिहार: केंद्रीय मंत्री को दी गई जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
हरियाणा: पलवल में होली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर
मध्य प्रदेश: रतलाम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश: निर्मला पाराशर और साक्षी पाराशर की पुस्तकों का विमोचन