Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: वर्चुअल सत्संग में आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सामाजिक सुधार का दिया संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 04:59:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 04:59:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा आज पोरसा के कोमल वाटिका मॉडर्न स्कूल के पास संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअल सत्संग का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा आज पोरसा के कोमल वाटिका मॉडर्न स्कूल के पास संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअल सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग में बताया गया कि मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार भक्ति करनी चाहिए, तभी उसका वास्तविक कल्याण संभव है। वक्ताओं ने कहा कि धर्मग्रंथों में वर्णित तत्वदर्शी संत के मार्गदर्शन में की गई भक्ति से ही जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल सकती है। सत्संग के दौरान वेद, गीता, पुराण, बाइबल, कुरान शरीफ, रामचरितमानस और गुरु ग्रंथ साहिब के संदर्भों के आधार पर आध्यात्मिक ज्ञान प्रस्तुत किया गया। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने बताया कि परमात्मा अजन्मा, अविनाशी और सर्वशक्तिमान है, जो किसी के गर्भ से जन्म नहीं लेते और न ही उनका सांसारिक जीवन होता है। वे समय-समय पर विभिन्न रूपों में प्रकट होकर अपने ज्ञान का प्रसार करते हैं और पाखंड का विरोध करते हैं।

सत्संग में सामाजिक सुधार के संदेश भी दिए गए, जैसे दहेज प्रथा का त्याग, नशा मुक्त जीवन, ब्याज न लेना, तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों से दूर रहना। अनुयायियों द्वारा चलाए जा रहे समाजसेवी कार्यों—जैसे रक्तदान, गरीबों की सहायता, निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा—पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन पिंटू दास, देवेंद्र दास, सुमन दासी और प्रेमदास सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सत्संगों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related News

उत्तर प्रदेश:  UP में कर्मचारियों पर कार्रवाई अब ऑनलाइन: मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी जांच की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश: थांदला में पत्रकार संघ का विस्तार धीरज वाघेला बने तहसील अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण घंघोला की एचपी गैस एजेंसी में खामियों पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण

उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानु का अल्टीमेट ‘पैसा नहीं तो मिल पर ताला’, बरेली में बड़े आंदोलन का ऐलान

बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान


Featured News