Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का मानसरोवर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Suraj Maurya , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 12:16:24 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 12:16:24 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगलवार प्रातःकाल श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री, आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य हैं।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगलवार प्रातःकाल श्री दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री, आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। जानकारी देते हुए जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आचार्य संघ का पदविहार इंजीनियर्स कॉलोनी से प्रारम्भ हुआ, जहां से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, मंगल गीतों और जयघोष के साथ आचार्य श्री का स्वागत किया। पदविहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक वातावरण के बीच भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर तक पहुंची।

मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने आचार्य संघ का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में समाज समिति के अध्यक्ष श्री जे.के. जैन एवं मंत्री श्री ज्ञान बिलाला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री आदित्य सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, आध्यात्मिक उन्नति और आत्मकल्याण की कामना करते हुए धर्म एवं संयम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

आचार्य संघ के सानिध्य में आगामी दिनों में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत प्रतिदिन प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न होगी। वहीं दोपहर 3 बजे स्वाध्याय तथा रात्रि 7:30 बजे आरती, आनंद यात्रा एवं आचार्य संघ की वैयावृत्ति का आयोजन किया जाएगा। आचार्य श्री के मंगल आगमन से समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर धर्म, अध्यात्म और आत्मकल्याण की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।


Featured News