Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3 सफलतापूर्वक सम्पन्न

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान:  Published by: Yogita Meerwal , Date: 26/03/2026 02:12:28 pm Share:
  • राजस्थान:
  • Published by: Yogita Meerwal ,
  • Date:
  • 26/03/2026 02:12:28 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा आयोजित “ कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3” का भव्य आयोजन आज जयपुर के टोंक रोड स्थि

विस्तार

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा आयोजित “ कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3” का भव्य आयोजन आज जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल अक्ष इन में अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आतिथ्य में  डॉ. वी.सी. मलिकार्जुन (डी.आई.जी. RPF), कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिक सलाहकार परिषद् , डॉ. ए. पी. सिंह द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि, अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक,जालोर,पुर्णिमा पाठक प्रशासनिक अधिकारी रेलवे विभाग, आर्किटेक्ट मुस्कान राणा,डॉ आलोक छाबड़ा, साथ ही श्रीमती एकता अग्रवाल, सुनीता राजोरिया, ऊषा चारनाल,सहित सभी विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं , समाज सेवियों एवं जन्म जात कन्याओं को सम्मानित किया गया, तथा कन्या जन्मदात्री माताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुष समाजसेवियों को “ मानवता के रत्न ” सम्मान से नवाजा गया। WPSF राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या ने कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से कन्या जन्म पर विशेष मुफ्त बीमा योजना, लागू किए जाने की घोषणा की गई, जो समाज में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके साथ ही संस्था की त्रैमासिक पत्रिका का लोकार्पण वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,डॉ. ए. पी. सिंह, एवं  अतिथियों ओर WpSF परिवार के पदाधिकारियों के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य तौर पर मंच संचालिका रेनू शब्द मुखर की सराहनीय गौरवशाली कार्यक्रम प्रस्तुति, मनमोहक, छवि, मधुर वाणी द्वारा आयोजन में आगंतुकों का स्वागत,अभिन्नदन करते हुए सम्मान परिभाषित किया एवं सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा, उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख रूप से—वाणी चेस क्लब, वाणी जैन ब्रांड एंबेसडर WPSF, (के एन वी) इंस्टिट्यूट, मशहूर राणाज आर्किटेक्ट्स, , रिम्मू फाउंडेशन जयपुर, दैनिक राजस्थान दर्पण (मीडिया पार्टनर) एवं अन्य सामाजिक संगठन शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ, रा.अ.डॉ राजबाला चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ माधुरी शर्मा, जिनेश कुमार जैन, बबीता शर्मा संयोजिका प्रीति रानी, अरुण गोयल सलाहकार की उपस्थिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया !

प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं मंच संचालिका रेनू शब्द मुखर का विशेष रूप से राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार , तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या जी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं विज्ञापनकर्ताओं एवं मंच संचालिका रेनू शब्द मुखर का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में कन्या सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश देने में पूर्णतः सफल रहा और यह आयोजन अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
 

Related News

मध्य प्रदेश: राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर छात्रा का सम्मान

हरियाणा: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन; नांवां गांव में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

वेस्ट बंगाल:  मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में पदयात्रा और योगदान सभा आयोजित

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में महाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मां हाट कालिका के दरबार में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में महिलाओं ने पूछे तीखे सवाल, मौके पर मिला कानूनी समाधान

उत्तर प्रदेश: कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, जनसेवा को समर्पित नई स्वास्थ्य सुविधा


Featured News