-
☰
No image found.
Suspicious Death of a Young Woman: 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, बिना कपड़ो के था शरीर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हम कहते हैं की हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं, लेकिन क्या हमारी टेक्नोलॉजी और पुलिस हमारे देश की बेटी की मौत के कारण को पता लगाने में असमर्थ हैं। आज हम आपको इसी से जुडी एक घटना के बारे में परिचित करेंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हम कहते हैं की हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं, लेकिन क्या हमारी टेक्नोलॉजी और पुलिस हमारे देश की बेटी की मौत के कारण को पता लगाने में असमर्थ हैं। आज हम आपको इसी से जुडी एक घटना के बारे में परिचित करेंगे। ऐसी ही दिल दहला देने वाले सनसनीखेज खबर ग़ाज़ियाबाद से आ रही हैं, जहाँ एक युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई हैं। युवती की इतनी गंभीर तरीके की मौत की खबर तेजी पकड़ रही हैं। आइए आपको बताते हैं की आखिरकार क्या हैं पूरा मामला। युवती की संदिग्ध मौत गाज़ियाबाद के जयपुरिया सोसाइटी में एक युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई हैं। हादसे की जांच में सामने आया हैं की मृतिक युवती के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। क्या हैं पूरा मामला? दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना के नीतिखंड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गयी हैं। ये मामला बुधवार सुबह कनावनी स्थित युवती के घर पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुई बोला हैं की वे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से करने की बजाए, मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने का दवाब लगा रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया हैं की युवती की माँ सोसाइटी के बहार कपडे प्रेस करना का काम करती थी। कभी कभी स्त्री करे हुए कपडे युवती सोसाइटी में जाकर देकर आती थी। मृतिक युवती की बड़ी बहन ने हादसे की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग की हैं। मृतक की मौत की असल वजह खोजने की मांग की हैं। इस घटना के मुताबिक एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना हैं की पुलिस टीम मृतक युवती के परिवार को समझाने और बातचीत करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिसका दावा हैं की वे निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही कर रही हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
मृतिक युवती के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग को लेकर, हंगामा करने लगे। परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार करने पर भी मना कर दिया।
पुलिस की जांच के अनुसार
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने युवती के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
