Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 7 साल की मदीहा ने 6 रोजे रखकर दिखाई हौसले की मिसाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Yaseen , Date: 02/03/2026 05:05:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohd Yaseen ,
  • Date:
  • 02/03/2026 05:05:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ​शीशगढ़ मदनपुर रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना इबादत और बरकतों का महीना है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ​शीशगढ़ मदनपुर रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना इबादत और बरकतों का महीना है। इस महीने में जहाँ बड़े-बुजुर्ग पूरी शिद्दत के साथ रोजे रख रहे हैं, वहीं बच्चों में भी खुदा की इबादत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ​ताजा मामला मदनापुर से सामने आया है, ग्राम मदनापुर के निवासी इकबाल खान की 7 वर्षीय सुपुत्री मदीहा खान ने अपनी छोटी सी उम्र में बड़े हौसले का परिचय दिया है। मदीहा ने अब तक 6 रोजे मुकम्मल कर लिए हैं। ​बड़ों को देख जागा इबादत का शौक ​मदीहा ने बताया कि अपने आस-पास और परिवार के लोगों को रोजा रखते देख उसके मन में भी रोजा रखने की इच्छा जागी। इतनी कम उम्र और चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, नन्ही मदीहा ने पूरे अनुशासन के साथ सहरी और इफ्तार के नियमों का पालन किया। और पूरी हिम्मत के साथ रोजा रखा। ​बाकी रोजे रखने का भी  इरादा है। ​मदीहा का जज्बा यहीं खत्म नहीं होता। उसने बेहद मासूमियत और दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि वह आगे के रोजे भी रखना चाहती है। परिवार के सदस्य मदीहा के इस धार्मिक लगाव और हिम्मत को देखकर बेहद खुश हैं और इसे अल्लाह की खास रहमत मान रहे हैं। ​क्षेत्र के लोग भी नन्ही मदीहा के इस जज्बे की सराहना कर रहे हैं और उसके उज्जवल भविष्य की दुआ कर रहे हैं मदीहा के माता-पिता ने बताया जो स्वस्थ शरीर होने के बाद भी कुछ लोग  रोजा नहीं रखते हैं ऐसे लोगों को इस नन्ही सी परी मदीहा से प्रेरणा लेनी चाहिए।